सहारनपुर। थाना बड़गांव पुलिस ने नाबालिग युवती के अपहरण के बाद हत्या कर शव नहर में फेंकने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आयान पुत्र साबिर उर्फ शब्बू निवासी ग्राम बेलड़ा बुजुर्ग, थाना बड़गांव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को युवती के घर से लापता होने पर परिजनों की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। अगले दिन युवती का शव बेलड़ा नहर से बरामद हुआ। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। विवेचना के दौरान हत्या तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी मुकदमे में जोड़ी गईं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़