स्टेट रिपोर्टर (उत्तर प्रदेश) – शुभम चौबे
बरेली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान ने संयुक्त रूप से कांवड़ मार्गों और प्रस्तावित कांवड़ जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, पुलिस पिकेट तथा ड्यूटी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।इसके अलावा एसपी साउथ और एसपी ट्रैफिक ने शाहजहांपुर पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक (कोऑर्डिनेशन मीटिंग) भी की। बैठक में दोनों जनपदों की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सूचना आदान-प्रदान तथा कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर समन्वय बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।अधिकारियों ने दिए प्रमुख निर्देश कांवड़ मार्गों पर समय से प्रभावी बैरिकेडिंग एवं यातायात डायवर्जन योजना लागू की जाए।संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार गश्त सुनिश्चित की जाए।कांवड़ मार्गों से अतिक्रमण, अवरोध और जलभराव को संबंधित विभागों के सहयोग से तत्काल हटाया जाए।सभी सीसीटीवी कैमरे एवं प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह कार्यशील रखी जाए।श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।