लंबे समय से थीं बीमार-गाबा हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस- नगर पंचायत और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर-कल की जायेगी सुपुर्द-ए-खाक…
चिलकाना नगर पंचायत की पूर्व चेयरपर्सन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जनाब ज़ायर हुसैन चाँद मियां की पत्नी सुरैय्या जमाल (मलका) का लंबी बीमारी के आज बाद मंगलवार रात्रि लगभग 9 बजे हरियाणा के जगाधरी स्थित गाबा हॉस्पिटल में इंतकाल हो गया – वह लंबे समय से डायलिसिस पर थीं और उपचार चल रहा था – उनके इंतकाल की खबर मिलते ही चिलकाना कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई – सुरैय्या जमाल स्वर्गीय इस्माईल हुसैन तिरमीज़ी मीर साहब की पुत्री थीं और अपने सामाजिक व्यवहार, सादगी व जनसेवा के लिए जानी जाती थीं – कल यानी बुधवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा – बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़