टोहाना। शारदा मॉन्टेसरी स्कूल में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए येलो डे बड़े ही उत्साह, उल्लास और रचनात्मक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को पीले रंग के गुब्बारों, फूलों एवं आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया। सभी बच्चे पीले रंग की आकर्षक वेशभूषा पहनकर विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा परिसर खुशियों और उमंग से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पीले रंग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने पीले रंग के फल, फूल एवं अन्य वस्तुओं की पहचान की तथा कविता, गीत, नृत्य और कला गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बच्चों को पीले रंग के महत्व, सकारात्मकता, ऊर्जा और प्रसन्नता का संदेश देते हुए रंगों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं सविता मलिक, अन्नू सैनी, मनदीप कौर, सोनिया, सुमन मलिक, सीमा, सिमरन, कोमल, राज आशा, रीना एवं अंजलि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विभिन्न गतिविधियों का सफल संचालन करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया।
विद्यालय के अध्यापक सुरेंद्र नैन ने कहा कि इस प्रकार के थीम आधारित कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने की रुचि विकसित करते हैं। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सतपाल मलिक ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे शिक्षाप्रद एवं आनंददायक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
टोहाना से सुखदेव मलिक ब्यूरो चीफ फतेहाबाद हरियाणा