दुद्धी सोनभद्र ।(विवेक सिंह)स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन ने बी०ए०, बी०कॉम० और बी०एस०सी० प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर के लिए चौथी मेरिट सूची सीट वृद्धि के पश्चात जारी कर दी है। प्राचार्य प्रभारी की आज्ञा पर जारी की गई मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे आज 31 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे महाविद्यालय में अपनी समस्त मूल अभिलेख व छायाप्रतियाँ लेकर उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित करें।
महाविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश केवल रिक्त सीटों के आधार पर ही दिया जाएगा तथा निर्धारित तिथि और समय पर न आने पर प्रवेश का दावा स्वतः समाप्त हो जाएगा। विशेष नोट में कहा गया है कि बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राएं चाहे उन्होंने आवेदन किया हो या नहीं प्रवेश के इच्छुक होने पर प्रवेश समिति से संपर्क कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लें।