सुबह 8:08 बजे मचा हड़कंप, तेज बहाव के बीच चला हाई-वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन
सहारनपुर। हलालपुर-चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक होंडा सिटी कार (UK12B-2255) के नहर में डूबने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही सहारनपुर पुलिस और फायर सर्विस की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में फायर स्टेशन बेहट रोड की एमडीआरवी टीम ने लाइफ सेफ्टी उपकरणों और विशेष रेस्क्यू संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद नहर में डूबी कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कार के बाहर आते ही आसपास मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। वाहन की गहन तलाशी ली गई, लेकिन राहत की बात रही कि उसमें कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला।रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद वाहन को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर सर्विस और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साहस और पेशेवर दक्षता की जमकर सराहना की।मुख्य बिंदु- सुबह 08:08 बजे कंट्रोल रूम को मिली सूचना- हलालपुर-चिलकाना रोड स्थित बड़ी नहर में डूबी थी होंडा सिटी- तेज बहाव के बावजूद फायर सर्विस ने सुरक्षित निकाली कार- वाहन में कोई व्यक्ति नहीं मिला- रेस्क्यू के बाद कार स्थानीय पुलिस को सौंपी गई।
साहसिक कार्रवाई की लोगों ने खुलकर प्रशंसा की
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़