दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सोनभद्र के आदेश पर सीएचसी दुद्धी के अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी को तत्काल प्रभाव से हटाकर पीएचसी कटौली भेज दिया गया । आदेश के साथ प्रभार हस्तांतरण के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
आदेशानुसार सीएचसी दुद्धी का अधीक्षक पद अब पैथोलॉजिस्ट डॉ. वरुणानिधि को सौंपी गई है।
स्थानीय लोगों और सीएचसी के स्टाफ में इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएँ देखी गईं ।कुछ लोग व्यवस्था बदलने को आवश्यक कहते हैं तो कुछ का मानना है कि अचानक परिवर्तन से अस्थायी व्यवधान आ सकता है।
इस मामले में सूत्रों बताया कि जांच पड़ताल या विभागीय आवश्यकताओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया है ।