चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी पुलिस चौकी के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार वैगनार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल की पहचान विजय चौहान (40 वर्ष), निवासी चंधासी गांव, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पेशे से अधिवक्ता (वकील) हैं। घटना के समय वह दुलहीपुर स्थित अपने ससुराल से वापस घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंधासी पुलिस चौकी के पास सड़क पार करते समय मुगलसराय से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार वैगनार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने कार और उसके चालक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
चंदौली से ब्यूरो चीफ अमित सिंह की रिपोर्ट