मूक अभिनय, एकल अभिनय, नृत्य और मंच संचालन में स्कूली प्रतिभाओं ने दिखाई प्रतिभा
बारीपदा, 7 अगस्त 2026: मयूरभंज की अग्रणी नाट्य संस्था “आमे : बारीपदा” द्वारा आयोजित होने वाले द्वितीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के अवसर पर स्थानीय दरगाडाही स्थित पूर्णचंद्रपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में जिला स्तरीय उच्च विद्यालय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मूक अभिनय, एकल अभिनय, नृत्य एवं मंच संचालन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय के प्रधान शिक्षक सौम्य दास ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता के उद्देश्य और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में कला एवं संस्कृति की भूमिका पर प्रकाश डाला।वहीं राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के संयोजक तथा “आमे : बारीपदा” के महासचिव, प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार एवं निर्देशक चिन्मय दास पटनायक ने प्रतियोगिताओं के उद्देश्य एवं महोत्सव की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।प्रतियोगिताओं के लिए गठित निर्णायक मंडली में जयंत सेनापति, डॉ. प्रकाश चंद्र दास, प्रयास शतपथी, प्रदीप सरघरिया, सागरिका दास, रजनी बारिक, सुधामयी दास, अनुवाला महांति और लिटन पटनायक शामिल रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन राजीव पात्र और अक्षय पंडा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सुजय महांति, ऊर्जा महांति, काकली नंदी, कृष्णा सेजपड़ा, ज्योति और हिमांशु ने सहयोग किया।आयोजकों के अनुसार, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम द्वितीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव की अंतिम संध्या में घोषित किए जाएंगे। विजेताओं को समारोह के दौरान पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी महोत्सव के मीडिया संयोजक सोमनाथ सिंह ने दी।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।