बारीपदा, 8 अगस्त 2026। (हिमांशु शेखर प्रहराज) — मयूरभंज की अग्रणी नाट्य एवं सांस्कृतिक संस्था “आमे : बारीपदा” की ओर से आगामी 22 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले द्वितीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के अवसर पर स्थानीय पूर्णचंद्रपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर की नृत्य, फैंसी ड्रेस एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौम्य दास ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के संयोजक तथा “आमे : बारीपदा” के महासचिव, प्रसिद्ध फिल्म लेखक एवं निर्देशक चिन्मय दास पटनायक ने महोत्सव के उद्देश्य एवं आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों की प्रतिभा का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य जयंत सेनापति, डॉ. प्रकाश चंद्र दास, प्रयास शतपथी, प्रदीप सरघरिया, लिटन पटनायक, राजीव कुमार पात्र एवं अनिंदिता ने किया।
कार्यक्रम का संचालन सुजय महांति, ऊर्जा महांति, काकली नंदी, ज्योति एवं अन्वेषिता त्रिपाठी ने किया।
राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव की अंतिम संध्या में प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी तथा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी महोत्सव के मीडिया संयोजक सोमनाथ सिंह ने दी।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।