रिपोर्टर संदीप लोधी
इंदौर।तलावली चांदा श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को तलावली चांदा से उज्जैन महाकाल के लिए निकली ऐतिहासिक 20वीं कावड़ यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री कावड़ेश्वर सामाजिक सेवा समिति एवं रितेश पाल मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य यात्रा में हजारों शिवभक्त कंधों पर कावड़ लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। , रविवार सुबह 10 बजे तलावली चांदा स्थित शिव मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के बाद यात्रा का शुभारंभ मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया। विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन किया गया। इसके बाद कावड़ियों ने पवित्र जल लेकर बाबा महाकाल के दरबार की ओर प्रस्थान किया।
शाही सवारी, झांकियां और ढोल-नगाड़े रहे आकर्षण यात्रा में भगवान भोलेनाथ की भव्य शाही सवारी, आकर्षक धार्मिक झांकियां, ढोल-नगाड़े, ताशा पार्टी और डीजे पर गूंजते शिव भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शिवभक्त यात्रा में शामिल हुए। कावड़ियों के उत्साह और श्रद्धा का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
सेवा शिविरों में हुआ कावड़ियों का भव्य स्वागत तलावली चांदा से उज्जैन तक यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा जलपान, पेयजल और सेवा शिविर लगाए गए। कावड़ियों की सुविधा के लिए एंबुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा दल और सुरक्षा वालंटियर्स की व्यवस्था भी की गई।
यात्रा प्रभारी सुनील परमार एवं जीवन पटेल ने बताया कि श्री कावड़ेश्वर सामाजिक सेवा समिति द्वारा पिछले 20 वर्षों से निरंतर कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 20वीं यात्रा को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देना है। यात्रा में पुलिस प्रशासन के द्वारा ट्रैफिक को सुचारू और व्यवस्थित किया गया , और सभी नागरिकों का पूर्ण सहयोग किया गया ।
11करोड़ राम नाम लेखन के लक्ष्य पूर्ण कर राम नाम रथ यात्रा निकाली गई।
11 तारीख को हजारों कावड़ियों के साथ यात्रा के उज्जैन पहुंचने पर बाबा महाकाल का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।यात्रा मे पधारे मुख्य अतिथि सांवेर क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट, ,महा मंडलेश्वर 1008 श्री नरसिंहदास महाराज , 1008 श्री दादू महाराज,श्री त्रिनेत्र गौरव महाराज रितेश पाल,पप्पू शर्मा, चंद्रशेखर पाराशर (चुनूं गुरु), सुनील परमार , राजेश पांडे, बबलू यादव, कैलाश चौहान, महेश मंत्री, संदीप शर्मा ,जितेंद्र सिंह डोडिया,पार्षद राकेश सोलंकी, मुकेश यादव, अजयसिंह पंवार,व्यास जी,श्री कृष्ण मालवीय, संतोष पाल, राहुल पाल, एडवोकेट राकेश पाल ,आशीष बिरथरे, गणेश तिवारी , प्रियांशु जायसवाल, मोंटी बिरथरे ,विक्की बिरथरे प्रेम सोनी , सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, समिति के पदाधिकारी, युवा एवं धर्मप्रेमी नागरिक भी शामिल हुए।