सूरत शहर के वराछा इलाके में स्थित ‘शीतल रेस्टोरेंट का दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों को हुई गंभीर फूड पॉइजनिंग और 5 साल की मासूम आर्या की मौत के बाद कानूनी शिकंजा पूरी तरह कस गया है। पीड़ित कलसरिया परिवार की शिकायत पर पुलिस ने रेस्टोरेंट प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए पोस्टमार्टम व एफएसएल (FSL) की कार्रवाई तेज कर दी गई है वराछा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज, गैर-इरादतन हत्या की तैयारी,मासूम आर्या की मौत के बाद रणुजाधाम सोसाइटी में रहने वाले पिता अशोकभाई कलसरिया और उनके रिश्तेदारों के बयान के आधार पर वराछा पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत और एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शुरुआती तौर पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करते हुए रेस्टोरेंट के खिलाफ मिलावटी खाना परोसने, सार्वजनिक स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने और लापरवाही बरतने की धाराओं के तहत कानूनी तफ्तीश शुरू कर दी है पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट आते ही इसे गैर-इरादतन हत्या की गंभीर धाराओं में बदला जा रहा है स्मीमेर अस्पताल में हुआ पैनल पोस्टमार्टम’
बच्ची की मौत के सटीक कारणों का आधिकारिक और कानूनी दस्तावेज तैयार करने के लिए पुलिस ने शव को स्मीमेर अस्पताल भेजा, जहाँ डॉक्टरों की एक विशेष टीम द्वारा पैनल पोस्टमार्टम पूरा किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, प्राथमिक तौर पर यह मौत टॉक्सिक फूड पॉइजनिंग की वजह से ही हुई है हालांकि, कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश करने के लिए बच्ची के शरीर के जरूरी अंगों के नमूने सुरक्षित रख लिए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है,सूरत महानगरपालिका की फूड सेफ्टी ऑफिसर सेजल व्यास की टीम ने मंगलवार सुबह रेस्टोरेंट की रसोई से कई अहम सबूत जुटाए,रसोई में रखे बर्तनों से सड़ी हुई और फंगस लगी चना दाल बरामद की गई।
खुला पड़ा पनीर और बिना ढकी बासी सब्जियां जब्त की गईं इन सभी खाद्य पदार्थों और काजू-पनीर की सब्जी के सैंपल को सील करके फूड एंड ड्रग लैबोरेट्री (FSL) जांच के लिए भेज दिया गया है। लैब की केमिकल रिपोर्ट से यह साबित होगा कि भोजन में किस स्तर का खतरनाक बैक्टीरिया या फंगस मौजूद था, स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बच्ची की मौत और एफआईआर दर्ज होने के बाद वराछा पुलिस ने शीतल रेस्टोरेंट के मालिक और मुख्य रसोइये को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और FSL की फूड टेस्टिंग रिपोर्ट आते ही कोर्ट के आदेश पर उनकी आधिकारिक गिरफ्तारी की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी ताकि उन्हें जमानत न मिल सके इधर, सदविचार अस्पताल में भर्ती पिता अशोकभाई, उनकी पत्नी और दो अन्य बेटियों का इलाज लगातार जारी है। डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रही है। बच्ची की मौत से पूरे वराछा इलाके में भारी आक्रोश है और स्थानीय लोग रेस्टोरेंट मालिकों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
संवाददाता : सुमित शुक्ला