जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की ख़ास खबर
इंदौर। श्रीपाल धनगर गडरिया समाज, 225 राधा रमण मंदिर, देवास नाका इंदौर स्थित समाज कार्यालय पर देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समाज कार्यालय पर पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होने से समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात संगठन के अध्यक्ष कमल सिंह पाल एवं संगठन मंत्री राजेश पाल, भागीरथपुरा सहित समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित समाजजनों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगे को सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज के 51 छोटे-छोटे बच्चों को वॉटर बॉटल, टिफिन एवं लड्डू प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों को उपयोगी सामग्री मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। समाज पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम से जोड़ना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
समारोह में महिला मंडल अध्यक्ष ममता पाल मैडम, पंकज पाल, धन्ना पाल, राजेश चौधरी, रामप्रसाद धनगर पत्रकार, कैलाश चौधरी, कमल सिंह पाल, उज्जैन सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने समाज में आपसी एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की ख़ास खबर