संवाददाता शुभम मित्तल कांधला (शामली):
विकास खंड कांधला क्षेत्र की इलियास नगर कॉलोनी (शिवालय मंदिर रोड, निकट पुरानी कोठी वाले बाग) में सार्वजनिक मार्ग पर अवैध निर्माण और नाली निर्माण न होने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पत्रकार एवं समाजसेवी रहमान सुलेमानी ने विकास खंड अधिकारी (कांधला) को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सड़क पर अवैध निर्माण व गली में कुछ लोगों ने अपने मकानों के सामने सार्वजनिक मार्ग पर ऊंची सीढ़ियां, पैड़ियां और मिट्टी डालकर ऊंचे रैंप (Ramp) बना लिए हैं।
जिससे आवागमन में बाधा: मार्ग संकरा होने के कारण कार और बाइक तो दूर, लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
और बरसात में जलभराव की स्थिति व क्षेत्र की गलियां उचित जल निकासी व्यवस्था व मुख्य नाली से संबद्ध नहीं हैं। बारिश के समय जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिसमें अवैध रैंप पानी के स्वाभाविक बहाव को रोकते हैं।
समाजसेवी ने प्रशासन से मांग है की अधिकारियों की टीम भेजकर मौके का स्थलीय निरीक्षण और सार्वजनिक मार्ग की वास्तविक सीमा की पैमाइश कराई जाए।
सड़क सीमा में पाई जाने वाली अवैध सीढ़ियों, पैड़ियों और रैंप को हटवाकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाया जाए। गलियों को उचित जल निकासी व्यवस्था (नाली) से जोड़कर वर्षा जल की स्थायी निकासी का प्रबंध किया जाए।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थना पत्र की प्रतियां जिलाधिकारी (शामली), उपजिलाधिकारी (कैराना) और खंड विकास अधिकारी (कांधला) को भी उचित कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई हैं।