तेज रफ्तार ट्रक ने गोवंशों को रौंदा, एक गौवंश की मौत
बजरंग दल कोलकाता में हाईवे किया जाम,एसडीएम के आश्वासन पर खुला गया जाम।

उसावां। बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे पर कस्बा उसावा में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। नगर पंचायत कार्यालय के पास सड़क किनारे बैठे गोवंशों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौद दिया हादसे में एक गोवंश की मौके पर मौत हो गई कई घायल हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 9:00 बजे बदायूं की ओर से कलान जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे बैठे गोवंशों को रौंद दिया टक्कर के बाद कुछ गोवंश घायल होकर भाग गए हादसा देख आसपास के लोगों ने ट्रक को घेर लिया और चालक को पकड़ लिया कुछ ही देर में मामला तूल पकड़ गया।
घटना की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पहुंच गए गोवंशों की हालत देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर घूमने वाले गोवंशों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए।
सूचना मिलते ही उसावां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल कैंटर चालक को पकड़ लिया और वाहन को भी कब्जे में ले लिया। बताया गया कि कैंटर को माता काली मंदिर के पास से पकड़ा गया, जो वर्तमान में थाना उसावां परिसर में खड़ा है।
जाम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक बातचीत के बाद एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त किया गया। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि आगामी दिनों में नगर की सड़कों पर गोवंश खुले में दिखाई न दें, इसके लिए प्रशासन द्वारा प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से अतुल बजरंगी, ऋतिक बजरंगी, शिवम वर्मा, लाल सिंह और पंकज गुप्ता समेत अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हादसे को लेकर नाराजगी जताते हुए गोवंशों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग रखी।
प्रशासन के आश्वासन और पुलिस द्वारा चालक व कैंटर को कब्जे में लिए जाने के बाद स्थिति शांत हुई और जाम खुलने पर हाईवे पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया। घटना के बाद नगर में सड़क सुरक्षा और खुले में घूम रहे गोवंशों को लेकर प्रशासन की व्यवस्था पर चर्चा तेज हो गई है।