कराहल ब्लॉक की ग्राम पंचायत लुहारी में अवैध शराब पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, थाने में दिया आवेदन – बोलीं, शराब मुक्त करो पंचायत
श्योपुर जिले के कराहल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लुहारी के ग्राम लुहारी, कुण्ड और कुरकुरा में खुले में बिक रही कच्ची-पक्की शराब के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाओं ने थाना कराहल पहुंचकर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा और पंचायत को शराब मुक्त करने की मांग की।
महिलाओं ने आवेदन में बताया कि गांवों में सरेआम कच्ची और पक्की शराब बेची जा रही है। शराब पीकर लोग अपनी पत्नियों के साथ मारपीट करते हैं। महिलाओं का कहना है कि वे मजदूरी करके जो पैसा कमाती हैं, उसे भी पति मारपीट कर छीन लेते हैं और शराब के नशे में रोज घर में लड़ाई-झगड़ा करते हैं।
महिलाओं ने थाना प्रभारी से मांग की है कि ग्राम पंचायत में अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म किया जाए ताकि वे सुखपूर्वक जीवन-यापन कर सकें। महिलाओं को उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करेगी।
विधायक मीडिया प्रभारी रामरूप सेमरिया ने भी 10-15 दिन पहले मीडिया को अवगत कराते हुए बोला था कि कराहल क्षेत्र में कच्ची,पक्की रूप में अवैध शराब बेची जा रही है परंतु अब आप देख सकते हो सहरिया महिलाओं द्वारा भी यह दारू पकड़ी गई है परंतु इसकी जिम्मेदारी किसकी है । शासन ,प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है । आज इन महिलाओं के साथ क्षेत्रीय विधायक मुकेश मल्होत्रा भी मौजूद रहे
आपको बता दें कि उपरोक्त मौके पर कराहल थाने से पुलिस पहुंच गई है, और महिलाओं ने उन सभी व्यक्तियों के नाम भी बता दिए हैं कि, कौन-कौन और कैसे अवैध शराब बेच रहा है अब देखना यह है की,जिम्मेदार प्रशासन अधिकारी क्या कार्रवाई करते है
रिपोर्टिंग
वीर सिंह
जिला ब्यूरो चीफ
जिला श्योपुर म. प्र.