खैरगढ़ मेंआगामी प्राचीन बाल रामलीला की तैयारियों को लेकर कमेटी गठित, दीपक सोलंकी बने मेला अध्यक्ष खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। कस्बा खैरगढ़ में लगभग 100 साल प्राचीन बाल रामलीला के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर रामलीला मैदान स्थित माता मंदिर पर शनिवार शाम 7:30बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामलीला के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से रामलीला मेला कमेटी का गठन करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सर्वसम्मति से दीपक सोलंकी को मेला अध्यक्ष, अंशुल गुप्ता को कोषाध्यक्ष, संजय कुशवाहा को प्रबंधक, डॉ. विनीत गुप्ता को महासचिव मेला संयोजक बंटू उपाध्याय तथा अमित पालीवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा सुबोध शर्मा को मेला प्रमुख तथा अनुराग गुप्ता, सुदीप दीक्षित, कुसुमवीर कुशवाहा और आरिफ खान, रामनरेश चौहान को मेला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष पद पर दीपक नागर, अंशुल पालीवाल, गौरव गुप्ता, आशीष उपाध्याय, देशवीर चौहान रॉकी गुप्ता, विनय राघव, विष्णु चौहान, बबलू, शेखर एवं को जिम्मेदारी सौंपी गई। उप प्रबंधक के रूप में आलोक यादव, प्रशांत भारद्वाज, मुकेश बघेल, , गोपाल पांडे एवं खचेर सिंह बघेल को शामिल किया गया। वहीं श्रृंगार कमेटी में सौरभ पोद्दार, शीलेश राजोरिया एवं चेतन शर्मा को शामिल किया गया। श्रृंगार प्रमुख की जिम्मेदारी संजय शर्मा को दी गई, जबकि सचिन यादव, कृष्णा वर्माएवं तेजेंद्र परिहार ,रामनरेश दिवाकर अमर सिंह , शैलेश चौहान को श्रृंगार व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष भी प्राचीन बाल रामलीला का आयोजन भव्य एवं आकर्षक रूप से कराने का प्रयास किया जाएगा। कमेटी के गठन के बाद रामलीला आयोजन को लेकर तैयारियों ने गति पकड़ ली है। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का संकल्प लिया। रिपोर्टर अमित पालीवाल
