Home » पुराने विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, चार गिरफ्तार आरोप-प्रत्यारोप के बाद हुआ विवाद, पुलिस ने शांतिभंग में की कार्रवाई खैरगढ़, फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम लालई में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए विवाद कर रहे थे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके की स्थिति को संभालते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ग्राम लालई निवासी शिव शंकर पुत्र रामलक्ष्मण प्रथम पक्ष तथा रघुवीर कुमार, संजय कुमार पुत्र रामविलास और रवि पुत्र हरविलास निवासी ग्राम लालई द्वितीय पक्ष के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए विवाद कर रहे थे। मामले की सूचना मिलने पर थाना खैरगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में स्थिति शांतिपूर्ण बताई गई। रिपोर्टर — अमित पालीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *