ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मोतिहारी में एक्साइज टीम की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 2208 लीटर विदेशी शराब बरामद

```

मोतिहारी में शराब के अवैध परिवहन के खिलाफ एक्साइज टीम को बड़ी सफलता मिली है। पिपराकोठी थाना क्षेत्र के हरपुर चारमुहानी स्थित पानी टंकी के पास टीम ने एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

कार्रवाई के दौरान कंटेनर में रखे 247 कार्टून से कुल 2208 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। टीम ने मौके से कंटेनर और एक कार को भी जब्त किया है।

मामले में मनीष नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो हरियाणा के पानीपत का रहने वाला बताया जा रहा है। एक्साइज टीम द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *