उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के गजरौला क्षेत्र के सलेमपुर गोसाई में गुरुवार को भागवत कथा के शुभारंभ के दौरान भव्य कलश यात्रा का आयोजन कराया गया। जिसमे भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से भाग लिया। कलश यात्रा को मंदिर प्रांगण से आरंभ करते हुए गांव के मुख्य रास्तों पर भ्रमण कराया गया और वापस मंदिर पर लाकर समाप्त किया गया ।इसके बाद भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।
बता दें कि गजरौला ब्लॉक क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई में गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ हुआ। इस दौरान कथा के आरंभ होने से पूर्व गांव में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन कराया गया जिसको गांव स्थित कथा स्थल शिव मंदिर से प्रारंभ किया गया और संपूर्ण गांव का भ्रमण करते हुए वापस कथा स्थल पर लाकर समाप्त कराया गया। इस दौरान कलश यात्रा में गांव की 108 महिलाओं ने बड़े भक्ति भाव से कलश यात्रा में भाग लिया और सर पर कलशों को रखकर संपूर्ण गांव में भ्रमण किया। जिसके बाद शिव मंदिर प्रांगण में कथावाचक पूज्य श्री कृष्णकांत शास्त्री जी के मुख मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में भागवत कथा को सैकड़ो लोगों ने बड़े ही भक्ति भाव और शांतिपूर्ण तरीके से श्रवण किया। इसके बारे में जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्य एवं ग्राम प्रधान ओमकार सिंह सैनी ने बताया कि इस भागवत कथा का आज प्रारंभ किया गया है जो अगले 7 दिनों तक चलेगा उन्होंने सभी ग्रामीणों एवं भक्तजनों से श्रीमद् भागवत कथा को सुनने का अनुरोध किया। इस अवसर पर वहां पर कमेटी के सदस्य ओमकार सिंह प्रधान, बाबू प्रजापति, मलखे प्रजापति, महेंद्र कारीगर ,राज सांवरिया, शिवकिशोर, देवेंद्र ,ब्रह्मपाल, मनीष, आकाश, चमन पेंटर सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी सेवादार बनकर मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा