बारीपदा, 12/9: स्थानीय तखतपुर स्थित मयूरभंज लॉ कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के बीच सूचना का अधिकार कानून के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करने तथा इसके व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजन कुमार तरई ने किया। इस अवसर पर बारीपदा जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विभु प्रसाद दास मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आरटीआई कानून के महत्व एवं इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने नागरिकों के सूचना प्राप्त करने के अधिकार, आरटीआई आवेदन की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमा, लोक सूचना अधिकारी (PIO) की जिम्मेदारियों तथा आवेदन अस्वीकार होने की स्थिति में प्रथम एवं द्वितीय अपील करने की कानूनी प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी।
शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं ज्ञानवर्धक बनाने के लिए डिजिटल प्रोजेक्टर के माध्यम से विषयवस्तु प्रस्तुत की गई। इसका सफल संचालन श्री स्नेहाशीष दास ने किया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों को आरटीआई कानून के व्यावहारिक उपयोग के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बनमाली बारिक, प्राध्यापक श्री भक्त चरण सोरेन, प्राध्यापिका श्रीमती जयश्री मिश्रा, प्राध्यापक श्री धीरेन्द्र बेहरा, प्राध्यापिका श्रीमती सुश्री एस. नायक, श्रद्धा सोरेन, अतिथि प्राध्यापक श्री वीरेंद्र मुर्मू एवं अतिथि प्राध्यापिका श्रीमती अंकिता पटनायक सहित अन्य उपस्थित थे।इसके अलावा कार्यालय अधीक्षक श्री अतुल कुमार महांति, वरिष्ठ क्लर्क श्री तापस रंजन जेना तथा डेटा एंट्री ऑपरेटर श्री स्नेहाशीष दास के सक्रिय सहयोग से कार्यशाला सुचारु रूप से संपन्न हुई।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।