वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी। मदनपुरा क्षेत्र में राज ज्वेलर्स के सामने भूमिगत बिजली के जंक्शन बॉक्स में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें दुकान तक पहुंचने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। घटना से संबंधित वीडियो साथ में है।
पीड़ित दुकानदार सरदार हरप्रीत सिंह की मीडिया से अपील:
“हम बार-बार ऐसी आग लगने की घटनाओं से बेहद परेशान हैं। डर है कि कहीं अगली बार कोई भीषण हादसा न हो जाए। सभी मीडिया बंधुओं से अनुरोध है कि कृपया हमारी आवाज उठाकर हमारी सहायता करें।”
सरदार हरप्रीत सिंह
राज ज्वेलर्स, मदनपुरा