जुआ खेलने वाले दो भाई गिरफ्तार।
अलापुर/बदायूं। थाना अलापुर पुलिस ने जुआ खेलने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर कस्बा अलापुर में सट्टा का काम करते हुए दो अभियुक्तों को आकाश पुत्र सुनील,प्रिंस पुत्र सुनील निवासीगण वार्ड नंबर 9 मोहल्ला अस्तर मढ़ी कस्बा व थाना अलापुर को गिरफ्तार किया जिनकी कब्जे से माल फंड कुल 13170 सट्टा पर्ची नोट पैड, एक पेन,एक ब्राउन रंग का लैदर के हैण्ड बैग बरामद हुआ पुलिस ने थाना अलापुर पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया और गिरफ्तार दोनों भाई को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।