दुद्धी (सोनभद्र)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को दुद्धी मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया। इस अवसर पर उनके सेवा और सुशासन के 25 वर्ष भी पूरे हुए।इस निमित्त मण्डल में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत सीएचसी दुद्धी में मरीज़ों को फल ब्रेड और मिठाई खिलाकर की गई।इस अवसर दुद्धी ब्लॉक परिषर में दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल व कई जरूरी उपकरण वितरण किये गए।दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी व दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बताया कि दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों में फल और ब्रेड व बिस्कुट बांटी गई। इसके बाद पूरे दुद्धी मण्डल में एक दिया आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के घरों में दीपक जलाए गए तथा शाम को मंदिरों में दीपोत्सव और हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना किया।जिलामंत्री मनोज सिंह बबलू व कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल ने बताया कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत का सपना पूरा करने और आने वाली पीढ़ी में राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन में विकास और जनसेवा के कई काम किए हैं। कार्यकर्ताओ के द्वारा जन्मदिन पर ऐसे सेवा कार्य करके समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी है।इस अवसर मुख्यरूप से मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा सहित कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।
