मालथोन के बरौदिया कलाँ से बड़ी धार्मिक खबर है। यहां श्री बजरंग युवा समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में राधाष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा राधा कृष्ण की वेशभूषा में नृत्य ने सबका मन मोह लिया ।राधा रानी के जन्मोत्सव के मौके पर पूरा गणेश उत्सव पंडाल राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा।
राधाष्टमी के अवसर पर पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया। राधा रानी के जन्मोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने राधा रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और युवा शामिल हुए। गणेश उत्सव के दौरान आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने बरौदिया कलाँ में उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।
आस्था, भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा बरौदिया कलाँ का गणेश उत्सव। मॉलथोन से अखिलेश कौशिक की रिपोर्ट