पन्ना।
मिर्जा राजा तलैया मंदिर के पास स्थित आबकारी नियंत्रण कक्ष में आबकारी समिति द्वारा आयोजित चतुर्थ गणेशोत्सव के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने बताया कि गोष्ठी का संचालन कवि सुरेश श्रीवास्तव ‘सौरभ’ ने किया। गोष्ठी में सीताराम कुशवाहा ‘अनुराग’ ने वीर रस की कविता _”भारत माँ के वीर सपूतों की गाथा मैं गाता हूँ”_ सुनाई। पत्रकार एवं प्रसिद्ध कवि लक्ष्मी नारायण चिरोलया ‘चिन्तक’ ने _”ज़रदार ही तो खरीदार हैं…”_ और जगदीश कुशवाहा ‘प्रबोध’ ने बुंदेलखंड की प्रशंसा में _”धरा बुंदेली कनक सी दमकत…”_ कविता प्रस्तुत की।
संचालक सुरेश श्रीवास्तव ‘सौरभ’ ने “दुश्मनों का वार अपनी पीठ पर सहते नहीं”_ वीर रस की रचना पढ़ी तो मुकेश पाण्डेय ‘चन्दन’ ने भ्रूण हत्या पर मार्मिक कविता” अजन्मी की पुकार” से सभी को भावुक कर दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शारदा पाठक ने भी अपने पुत्र की लिखी कविता का पाठ किया। इस दौरान स्मिता ठाकुर, कौशल्या बाई, वीरेंद्र यादव, मोतीलाल प्रजापति, धर्मेंद्र उर्फ पप्पू वाजपेयी, राजेश पटेल, लोकेंद्र, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, आकाश साहू सहित अन्य श्रोता उपस्थित रहे।
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश