रिपोर्ट अमर केवट हरिद्वार
शारदा पैलेस।
महर्षि मेँहीँ अन्नक्षेत्र हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित मास-ध्यान साधना शिविर 2026* का पंद्रहवाँ दिवस श्रद्धा, अनुशासन एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। साधना समीर 9 अक्टूबर तक चलेंगे
प्रातःकालीन ध्यान-साधना, भजन एवं सत्संग में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे साधकों ने एकाग्र भाव से सहभागिता की। संत-महात्माओं ने अपने प्रेरक सत्संग में मानव जीवन का उद्देश्य, आत्मशुद्धि, निष्काम सेवा, सदाचार तथा नाम-स्मरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित साधना द्वारा आत्मिक उन्नति का संदेश दिया।
दिवस के सत्संग मंच पर स्वामी गुरुनन्दन जी महाराज, स्वामी गुरशरण जी महाराज, स्वामी नंदन जी महाराज, स्वामी संजीवानंद जी महाराज, स्वामी बिंदेश्वरी बाबा जी महाराज, स्वामी पंकज बाबा, स्वामी शंकर बाबा एवं अन्य संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आध्यात्मिक उपदेशों से उपस्थित साधकगण भाव-विभोर हुए।
शिविर में प्रतिदिन आयोजित ध्यान, सत्संग एवं आध्यात्मिक अभ्यास से साधकों में आत्मिक शांति, गुरु-भक्ति एवं सदाचार की भावना निरंतर प्रगाढ़ होती जा रही है यह जानकारी स्वामी पंकज बाबा ने दिए साधना शिविर में 125 साधक शामिल हुए हैं
आयोजक: महर्षि मेँहीँ अन्नक्षेत्र, हरिद्वार
स्थान: शारदा पैलेस, हरिद्वार