बहराइच
योगा ट्रेनर ,समाजसेविका व शिक्षिका सविता वर्मा को रविवार को दिल्ली में आयोजित हुए सिल्कबेरी इंटरनेशन डाज़्जलिंग अवार्ड शो में सम्मानित किया गया। योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट योगा आर्टिस्ट बहराइच का अवार्ड मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हाथों सविता वर्मा को दिया गया।अवॉर्ड शो दिल्ली के पांच सितारा होटल द टिवोली रिज़ॉर्ट में आयोजित हुआ जिसमें शिल्पा शेट्टी ,गुलशन ग्रोवर जैसे फिल्मी कलाकार सम्मिलित हुए। सविता को योग के क्षेत्र में सम्मानित होने पर बहराइच वासियों में खुशी है।