ब्राइट स्टार हायर सेकेंडरी स्कूल में विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष पर एवं सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में कक्षा 9वी से 12वीं के बच्चों को डॉक्टर संजय मंडलोई एवं डॉक्टर महेंद्र जी परमार काउंसलर जया महेश्वरी अकोदिया द्वारा जागरूकता अभियान के तहत HIV , TB एवं और भी वायरल डिजीज के बारे में बच्चों को अवगत कराया उनके लक्षणों के बारे में बताया गया एवं उनसे निदान की जानकारी भी दी गई इस बीच बच्चों द्वारा उपस्थित अतिथियों से कई प्रश्न पूछे गए जिसके माध्यम से बच्चों ने यह जाना कि किस प्रकार एचआईवी एवं इस प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा रखी जा सकती है बच्चों ने साथ ही साथ संकल्प भी लिया कि वह एक स्वस्थ समाज की स्थापना करने में अपना सहयोग देंगे और डॉ संजय मंडलोई द्वारा बच्चों को Happy Heart Healthy World के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया ।
कार्यक्रम में संस्था के उप प्राचार्य अंकुर शर्मा संस्था प्रभारी नैनिश मेहता उपस्थिति रहे एवं कार्यक्रम का संचालन सतीश राठौर सर ने किया आभार निखिल राठोर जी ने माना ।