अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीरापाटला में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026, प्रातः 11:30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, क्षेत्र के *वरिष्ठ पत्रकार श्री अकरम खान पटेल, ग्राम पंचायत के *सरपंच श्री रामपाल भलावी* एवं विद्यालय के प्राचार्य महोदय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने विद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर *स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता रैली* निकाली। रैली के माध्यम से विद्यालय परिसर एवं ग्राम चीरापाटला में सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
छात्रों ने गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का सफल *मंच संचालन शिक्षक श्री ओमप्रकाश कड़ोपे द्वारा किया गया।
अंत में विद्यालयके प्राचार्य आर डी चोलकर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।