पिता ने बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
M.P., जिला मण्डला
दिनांक: 02 अक्टूबर 2026
मण्डला जिले के थाना बीजाडांडी क्षेत्र ग्राम कालपी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने अपने ही जवान बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना का विवरण:
घटना का समय: शुक्रवार, 02/10/2026 (सुबह लगभग 11:00 बजे)
थाना: बीजाडांडी (जिला मण्डला)
सूचना का समय: दोपहर 13:55 बजे (मौखिक सूचना)
पुलिस कार्रवाई:
मामले की सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध दर्ज कर लिया है।
प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) क्र.: 0240/2026
दर्ज धाराएं (BNS, 2023): 296(b), 118(1), और 351(3) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।