बालोद, 2 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने बापू के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के संदेश को स्मरण किया।
डिप्टी कलेक्टर श्री रामकुमार सोनकर एवं श्री आशीष पेंद्रो ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधीजी के आदर्शों को अपने कार्य एवं दैनिक जीवन में अपनाने तथा जनसेवा की भावना के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एसएलआर अधिकारी श्री भूपेन्द्र तांडेकर, श्री मनोज बुरडे एवं श्री रामकुमार साहू सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के स्वच्छता, सत्य, अहिंसा और सेवा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वच्छ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया।

