*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
*जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
*कार्यक्रम में कुल 248 आवेदन आवेदन प्राप्त हुए*
*जिलाधिकारी ने एक-एक आवेदनकर्ताओं से मिलकर सुनी उनकी समस्याएं और निदान के लिए अधिकारियों को दिया गया निर्देश*
*जिला के सभी अंचल अधिकारी अपने कार्यालय से जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़े हुए थे*
आज दिनांक 09.10.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए कुल 248 आवेदनकर्ता आये थे। आवेदनकर्ताओं को सम्मान के साथ बैठाया गया था। डीएम श्री सौरभ सुमन यादव एक एक कर सभी लोगों से उनके पास जाकर मिले और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी से मोबाइल से वार्ता कर समस्या के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। भूमि विवाद से संबंधित मामलों पर सीधे अंचल अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिया गया।
जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम में आज भूमि विहीन कुछ लोग अभियान बसेरा अंतर्गत बासगीत पर्चा के संबंध में आवेदन दिए। उनके आवेदन को संबंधित अंचल अधिकारी को भेजते हुए उस पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जनता दरबार के पश्चात मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा ।
आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।
जनता के दरबार में एडीएम pgro श्री शैलेंद्र कुमार भारती, एडीएम विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह, वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट,,अमरजीत सिंह