बदायूं में पुरानी रंजिश को लेकर पर ईंट पत्थर मारकर किसान की हत्या।
वजीरगंज(बदायूं)। मंगलवार को थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 12:00 बजे एक शराबी ने 50 वर्ष की किसान की ईट पत्थर मारकर हत्या कर दी। हमले में किसान को बचाने आए तीन लोग भी घायल हो गए लोगों ने आरोपी को पड़कर उसकी पिटाई कर दी इसके बाद घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात डॉक्टर ह्र्देश कटेरिया और सीओ बिल्सी मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण कर जानकारी ली।
यह घटना थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव फतेह नगला की है गांव के रहने वाले खेमकरन पुत्र मेवाराम मजदूरी करते थे उनकी शादी नहीं हुई थी मंगलवार दोपहर 12:00 बजे घर में घास की सिलाई कर रहे थे मोहल्ले का ही रहने वाला आरोपी अवनीश नशेड़ी पहुंचा और गाली गलौज करने लगा गाली गलौज करने विरोध किया तो ईट पत्थर से खेमकरन पर हमला कर दिया जिसमें खेमकरन के गंभीर चोट आई जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई परिवार के लोग बचाने दौडे आरोपी ने उन पर भी ईट से हमला कर दिया हमले में तीनों लोग घायल हो गए भीड ने आरोपी नशेड़ी अवनीश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी घटना की जानकारी मिलते ही थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया और वहीं आरोपी को कब्जे में ले लिया। पुलिस अपने की अपनी आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है
पुरानी रंजिश को लेकर 50 वर्षीय किसान की ईट मारकर हत्या कर दी गई है परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया बदायूं।
