कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शहर के प्रमुख मार्गों और पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण और मरम्मत कार्यों की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों को सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
दर्री बैराज से राताखार बायपास मार्ग पर हसदेव नदी के पुल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री दुदावत पुल पर पैदल चले और सड़क से बाहर निकली सरियों को देखा। उन्होंने इस स्थिति पर नाराजगी जताई और सेतु विभाग के अधिकारियों को सात दिन के भीतर पुल की आवश्यक मरम्मत पूरी कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने दर्री बराज, राताखार बायपास, रिसदी चौक, परसाभाठा-बजरंग चौक, रूमगरा, ध्यानचंद चौक-दर्री मार्ग, सीतामढ़ी चौक-इमलीडुग्गू गौमाता चौक तथा रेलवे क्रॉसिंग-मानिकपुर मार्ग का निरीक्षण कर सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।


