ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

समस्तीपुर/पोखर में नहाने के क्रम में तीन बच्चियों को डूबने से हुई मौत , क्षेत्र में पसरा सन्नाटा* !

```

*पोखर में नहाने के क्रम में तीन बच्चियों को डूबने से हुई मौत , क्षेत्र में पसरा सन्नाटा* !

*इंडियन टीवी न्यूज़*

समस्तीपुर :- जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव स्थिति गंगा सागर पोखर में नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से 3 बच्चियों की डूब कर मौत हो गई है। तीनों बच्चियों के मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। हादसे के बाद ग्रामीणों के सहयोग से एक बच्ची के शव को पोखर से बाहर निकाला गया। वहीं दो बच्चियों की तलाश अब भी जारी है।ग्रामीणों के अनुसार डूबने वाले बच्चों का नाम रूबी कुमारी (11 वर्ष), अजमेरी खातुन (16 वर्ष) व खुच्चू कुमारी (12 वर्ष) शामिल है। इधर तीनों बच्चों के मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

 

 

 

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों बच्चे पोखर किनारे खेल रहे थे, उसी दौरान नहाने के लिए पोखर में चले गये।जहां पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चले जाने के कारण तीनों बच्चों की डूबने की बात बतायी जा रही है। बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही हसनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख सहित स्थानीय हसनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर खोजबीन करने में जुटी हुई हैं।

*संतोष कुमार
*ब्यूरो चिफ समस्तीपुर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *