*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
श्रीकृष्ण सिंह की 139 वीं जयंती की तैयारी शुरू, 25 अक्टूबर को बापू सभागार पटना में होगा भव्य आयोजन
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ० श्रीकृष्ण सिंह जी की 139वीं जयंती को लेकर तैयारी समिति की बैठक शनिवार को महात्मा गांधी सभा भवन, जिला परिषद मोतिहारी में आयोजित की गई।
बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केसरी की 139वीं जयंती पर 25 अक्टूबर 2026 को बापू सभागार, पटना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
डॉ० सिंह ने कहा कि श्रीबाबू का जीवन त्याग, ईमानदारी, प्रशासनिक कुशलता और सामाजिक समरसता का अद्वितीय प्रतीक रहा है। उन्होंने दूरदर्शी विचारों से बिहार के विकास में जो योगदान दिया, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बिहार को जमींदारी प्रथा से मुक्ति दिलाकर आर्थिक और सामाजिक शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
उन्होंने बताया कि श्रीबाबू अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लेकर आजादी की लड़ाई में सहयोगी बने।
इस अवसर पर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा कि स्वाधीनता के बाद श्रीबाबू ने बिहार के नवनिर्माण के लिए जो कुछ किया, उसके लिए बिहारवासी सदा उनके ऋणी रहेंगे। उनकी राजनीति और सामाजिक इतिहास में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका संघर्ष, ईमानदारी और जनसेवा का आदर्श आज भी न्याय, समता और विकास के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।
डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह ने जनता से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में बापू सभागार, पटना पहुंचकर श्रीबाबू के आदर्शों को मजबूत करें।
– बैठक में ये रहे उपस्थित
समारोह में पूर्व विधायक अनिल कुमार, सतीश कु० सिंह, अमिताभ शरण, पूर्व विधायक श्यामबिहारी प्रसाद, बरकत खाँ, शैलेन्द्र सिंह, प्रो० विजय शंकर पाण्डेय, अनवर आलम अंसारी, साधु यादव, मुमताज अहमद, मदन प्रसाद, मोख्तार प्र० गुप्ता, राकेश मिश्र, ओम् प्रकाश मिश्र, कुमार केशवम, उमेश ठाकुर, अधिवक्ता पवन कुमार, ललन राय, रूदल पाण्डेय, अख्तर हुसैन, बजेन्द्र तिवारी, अनिल कुमार सिंह, हरिनारायण यादव, श्रीबाबू यादव, मिंन्टू बाबू, मुनानी शर्मा, संजय सिंह, अवनीश कुमार, शैलेश ठाकुर, नीरज कुमार, रंजन शर्मा, हरिकिशोर पटेल, विजय ठाकुर, सतेन्द्र तिवारी, नेयाज खां, अवधेश सिंह, रमेश श्रीवास्तव, मनोरंजन तिवारी, इम्तेयाज अहमद, प्रिंस मिश्रा, चन्द्रशेखर सिंह, नूर आलम खां, पवन सिंह, पुनीतलाल यादव, बीटू यादव, चुमन जायसवाल, जगा राम शास्त्री, प्रिय रंजन, रजनीश कुमार सिंह, खलीलुर रहमान, राजकुमार यादव, शशिभूषण यादव, जितेन्द्र कुमार, राजकुमार अंजुमन, राजदेव यादव, अहमद अली, जे०पी० यादव, रंजीत पाण्डेय, आशीष रंजन सिंह, आलोक चन्द्रा, अरुण यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।