हापुड़ से बड़ी खबर | Hapur T20 Champions Auction Update
जनपद हापुड़ से क्रिकेट जगत की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हापुड़ में आयोजित होने जा रहे Hapur T20 Champions टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों की नीलामी का दौर जारी है। इसी बीच खिलाड़ी आदित्य कुमार को पिलखुवा पैंथर्स हापुड़ (Pilkhuwa Panthers Hapur) ने ₹2,000 की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।
इस नीलामी के साथ ही टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है। सभी टीमें अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत टीम तैयार करने में जुटी हैं।
हापुड़ T20 चैंपियंस के इस मुकाबले में खिलाड़ियों का प्रदर्शन, टीमों की रणनीति और मैदान पर होने वाली प्रतिस्पर्धा दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहने वाली है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य कुमार अपनी टीम पिलखुवा पैंथर्स के लिए मैदान पर कैसा प्रदर्शन करते हैं और अपनी टीम को जीत दिलाने में कितनी अहम भूमिका निभाते हैं।
जिला हापुड़ से राहुल कुमार










Leave a Reply