अपनों के दिए दर्द पर पंचायत की मरहम का दिखाई दिया असर* पुलिस पंचायत में छलके बुजुर्गों के आँसू*
अपनों के दिए दर्द पर पंचायत की मरहम का दिखाई दिया असर*
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर गठित सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की बैठक कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे के नेतृत्व में कोर कमेटी सदस्य श्री अनिल पालीवाल, श्री साधु राम शर्मा, श्री कमल सिंह ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुई।
प्रकरण क्रमांक 01
ग्रामीण क्षेत्र के सीनियर सिटीजन ने शिकायत दर्ज कराई की बेटे ने जमीन की बात पर से मारपीट गाली गलौच की है तथा उस दिन से ही न केवल घर में तनाव है बल्कि अत्यधि अपमानजनक स्थिति बनी हुई है, जिस कारण से रहना मुश्किल हो रहा है। पंचायत में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को सुना गया। अनावेदक ने अपना पक्ष बताया तथा खुद के द्वारा विवादादी को स्वीकार किया। पंचायत के द्वारा परामर्श दिया गया की किसी भी स्थिति में पिता के साथ विवाद, मारपीट तथा शब्दों की मर्यादा का उल्लंघन जैसी स्थिति नहीं होना चाहिए। कोई कितना ही कुछ करे, लेकिन वह अपना बचपन ना भूले। जब वह किसी भी काबिल नहीं होता, तब माता पिता ही चलने बोलने लायक बनाते हैं तथा लगभग जीवन की सारी गतिविधि उन्हीं पर आश्रित होती है। पंचायत के द्वारा बेटे की पिता की प्रति आक्रामकता पर तीखा प्रहार तथा निंदा की गई तथा
- पिता के समक्ष कार्रवाई के विकल्प बताए तब आवेदक की इच्छा के अनुसार बेटे के द्वारा पैर छूकर माफी मांगने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार से परेशान न करने की बात पर सहमति जताई। बेटे के द्वारा सबके समक्ष माफ़ी मांगने पर माफ करने को पंचायत के द्वारा आवेदक का बड़प्पन बताते हुए सराहना की गई तथा आवेदक के द्वारा बेटे को गले से लगाकर आशीर्वाद दिया गया। पंचायत की कार्रवाई पर आवेदक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

