नगरी।
धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम छिपली में रामलीला मंचन के दौरान एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। मंचन के दौरान आग की लपटों की चपेट में हनुमान और छोटे हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकार आ गए, जिससे आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान तोषण साहू, जो हनुमान की भूमिका निभा रहे थे, तथा हेमंत ध्रुव और दिव्यांशु सोम, जो छोटे हनुमान का किरदार निभा रहे थे, आग की चपेट में आ गए।
घटना के बाद कलाकारों की स्थिति और उन्हें आई चोटों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और आग लगने का कारण क्या था, इसकी भी पुष्टि नहीं हो पाई है।
फिलहाल, कलाकारों की स्थिति और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की पुष्टि की जा रही है।
संवाददाता विवेक कन्नौजे
नगरी धमतरी छत्तीसगढ़
