ब्रेकिंग न्यूज़:
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश):
फतेहपुर जिले में एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान बड़ा बवाल सामने आया है। विजयीपुर ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केंद्र पर दबंगई और जबरन वोट डलवाने के गंभीर आरोप लगे हैं।
बूथ पर तीखी झड़प और नोकझोंक:
वोटिंग प्रक्रिया के दौरान जबरन मतदान कराने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिससे पोलिंग बूथ के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ब्यूरो चीफ इशांत तिवारी
