*जिले में शांति पूर्ण तरीके से मतदान संपन्न सीतामऊ में 88.86% तथा भानपुरा में 84.51% हुवा मतदान*
आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर
मंदसौर ।राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय चरण में भानपुरा, सीतामऊ जनपद पंचायत में विभिन्न पदों हेतु मतदान शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
*सीतामऊ में 1 लाख 88 हजार 176 मतदाताओं में से 1 लाख 67 हजार 211 मतदाताओं ने किया मतदान*
जनपद पंचायत सीतामऊ के 338 ग्राम पंचायतों में 1 लाख 88 हजार 176 मतदाताओं में से 1 लाख 67 हजार 211 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह मतदाताओं के द्वारा 88.86% मतदान किया गया। जिसमें पुरुष मतदाताओं द्वारा 90.22% मतदान किया गया। महिला मतदाताओं के द्वारा 87.45% मतदान किया गया एवं अन्य 3 मतदाताओं में से 2 के द्वारा मतदान किया गया।
*भानपुरा में 82 हजार 980 मतदाताओं में से 70 हजार 128 मतदाताओं ने किया मतदान*
जनपद पंचायत भानपुरा के 159 ग्राम पंचायतों में 82 हजार 980 मतदाताओं में से 70 हजार 128 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह मतदाताओं के द्वारा 84.51% मतदान किया गया। जिसमें पुरुष मतदाताओं द्वारा 85.01% मतदान किया गया। महिला मतदाताओं के द्वारा 83.99% मतदान किया गया।
मतदाताओं में मतदान के लिए काफी उत्साह था, सुबह 6 बजे से ही लंबी लंबी कतारें लग गयी थी, लोग अपने बारी की लाइन में लग कर इंतजार कर रहे थे। शाम 3 बजे के बाद अधिकतर मतदान केन्द्रो मे मतदान हेतु लंबी लंबी लाईने लगी हुई थी। शांति पूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन व्दारा व्यापक व्यवस्था की गई थी, कलेक्टर ने अपने दल के साथ पूरे जनपद में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल अधिकारी मतदान केंद्रों पर नजर रखे हुए थे।
*मतदान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालो को कलेक्टर ने दिया धन्यवाद*
मंदसौर।जिले में द्वितीय चरण के चुनाव में शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौतम सिंह ने आभार व्यक्त किया धन्यवाद दिया है। कलेक्टर ने जिले के मतदाताओं तथा मतदान कर्मियों सहित निर्वाचन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।