भुवनेश्वर/बारीपदा, 26 अक्टूबर 2026। पवित्र कुमार पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी भुवनेश्वर स्थित रवींद्र मंडप में बारीपदा के नाट्य समूह द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘परे कहिबी’ (बाद में बताऊंगा) ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ‘आमे : बारीपदा’ के संयुक्त सहयोग से 75 बास्तब ग्रुप के वरिष्ठ नागरिक कलाकारों द्वारा मंचित इस नाटक ने न केवल नाट्यप्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि कई दर्शकों को भावुक भी कर दिया।ओड़िया फिल्म जगत के लोकप्रिय लेखक एवं निर्देशक चिन्मय दास पटनायक ने इस नाटक की कहानी और निर्देशन की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका में शानदार अभिनय भी किया। उनके निर्देशन में कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से मंच पर जीवंत प्रस्तुति दी।नाटक में इंजीनियर प्रदीप किशोर महांती, अशोक पटनायक, प्रदीप पाणिग्राही, रवींद्र महापात्र, अरुण कुमार पात्र, सर्वतोष दाश, शांतनु पाढ़ी, कामिनीकांत मालाकार, नंदलाल मिश्र, शिशिर कुमार लेंका, जयंत सेनापति तथा बाल कलाकार सुश्री लताशा खुराना ने विभिन्न भूमिकाओं में उत्कृष्ट अभिनय किया।मंच सज्जा की जिम्मेदारी नरसिंह बारिक ने संभाली, जबकि संगीत में दुर्गाचरण पात्र ने सहयोग दिया। मंच संचालन की जिम्मेदारी सुधीर महांती, प्रदीप सरघरिया और विश्वजीत परिड़ा ने निभाई। राजीव कुमार पात्र ने मुख्य सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वरिष्ठ सलाहकार मेजर डॉ. कल्पना दास के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में इस नाटक का सफल मंचन किया गया। नाटक की सशक्त कहानी, प्रभावशाली संवाद, उत्कृष्ट अभिनय और मनमोहक निर्देशन ने उपस्थित दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।विशेष रूप से ‘मिठी’ के किरदार में बाल कलाकार लताशा खुराना के भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को बेहद प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिए और पूरे सभागार में भावनात्मक माहौल बना दिया।बारीपदा के वरिष्ठ नागरिक कलाकारों की इस शानदार प्रस्तुति ने राजधानी के सांस्कृतिक मंच पर अपनी विशेष छाप छोड़ी। नाटक की सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि मजबूत कहानी और संवेदनशील अभिनय के माध्यम से रंगमंच दर्शकों के दिलों को गहराई से छू सकता है।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।
