नए कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने संभाला कोतवाली का चार्ज
उरई। पुलिस की ड्यूटी 24 घण्टे की होती है लेकिन हमें यही 24 घण्टे को 48 घण्टों में बदलना होगा, तभी शहर का अपराध कम पड़ेगा। पीड़ित को कोतवाली पर न्याय मिल जाए तो उसे उच्चाधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए लिए पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा व अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। विनोद कुमार पांडे मूलता इटावा के रहने वाले हैं वह गोहन ,माधौगढ़ एट में तैनात रहे । पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पी रहे हैं उक्त बातें नवागत कोतवाल विनोद कुमार पाण्डेय ने कोतवाली का प्रभार संभालने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।
नवागत कोतवाल विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि शहर में क्राइम कंट्रोल करने के लिए सभी संभ्रांत व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। किसी भी संदिग्य व्यक्ति को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा । मेरा पूरा प्रयास रहेगा। महिला की सुरक्षा और उनके स्वाभिमान को लेकर कोतवाली पुलिस उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी हमारा प्रयास रहेगा कि अंतिम व्यक्ति तक पुलिस का नजरिया उसकी सुरक्षा पर हो । अवैध कार्य,कच्ची शराब ,जुआ ,सट्टा इन चीजों पर लगाम लगाये जायेगा
इंडियन टीवी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर अजय कुमार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश
