रायपुर :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहेसर में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
(सौरभ यादव)तिल्दा-नेवरा:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहेसर में आज हर्सोल्लास के साथ शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। सबसे पहले माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।और फिर हायर सेकंडरी स्कूल बहेसर के अध्यक्ष राधेश कश्यप मुख्य आतिथ्य आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को पुस्तक-कापी वितरित किए गए। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि सोहन वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
ग्राम पंचायत बहेसर के सरपंच प्रतिनिधि सोहन वर्मा , राधेश कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हायर सेकंडरी स्कूल बहेसर के प्रचार्य एन, पी,वर्मा ने कहा कि बच्चे खूब मन लगाकर पढ़े। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में हिस्सा ले। उन्हांेने कहा राज्य सरकार अमीर-गरीब सभी के बच्चों को समान शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए। अब गरीब के बच्चे भी अंग्रेजी में पढ़ाई कर रहें है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शिक्षा नीति से प्रदेश के लोगों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा है। ग्रामीण, शहरी, गरीब, किसान, सभी के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की दिशा में काम कर रही है। कार्यक्रम को अन्य जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक केसरी लाल साहू ने किया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य फाल्गो वर्मा, भूषण निर्मलकर, और शिक्षक सुन्दरलाला डहरिया,उदल यादव ,महेंद्र वर्मा एवं मिडिल स्कूल शाला विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव और मिडिल स्कूल के शिक्षक प्रधानाध्यापक एन, के वर्मा, लता वर्मा, हेमलता वर्मा, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक नरेंद्र वर्मा, वर्तिका वर्मा, उपस्थित थे।