दंतेवाड़ा । भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI), दंतेवाड़ा में 29-10-2026 को ग्रेडिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर PNB RSETI के निदेशक श्री मनोज कुमार ग्रेडिंग अधिकारी के रूप में संस्थान पहुंचे। उनके द्वारा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया गया। इस ग्रेडिंग में SBI RSETI दंतेवाड़ा को ‘AA’ ग्रेड प्राप्त हुआ।
ग्रेडिंग के दौरान संस्थान में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कार्यालयीन अभिलेखों, उपलब्ध सुविधाओं तथा स्वरोजगार प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर संस्थान में कार्यरत फैकल्टी एवं कार्यालय सहायक द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई।
संस्थान में फैकल्टी-I श्री ओम प्रकाश साहू, फैकल्टी-II श्री लोकेश कुंजाम एवं कार्यालय सहायक श्री रामस्वरूप जोशी द्वारा प्रशिक्षण संचालन, कार्यालयीन कार्यों, अभिलेखों के संधारण तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों के सुचारु संचालन में किए जा रहे योगदान की सराहना की गई।
SBI RSETI दंतेवाड़ा ग्रामीण युवाओं एवं युवतियों को विभिन्न स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि वे अपने हुनर के माध्यम से आजीविका के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
ग्रेडिंग मे जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे उन्होंने भी Rseti मे कार्यों , प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कार्यालयीन अभिलेखों का जायजा लिया और सराहना व्यक्त की
ग्रेडिंग में ‘AA’ ग्रेड प्राप्त होना संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस उपलब्धि से संस्थान के कर्मचारियों में उत्साह बढ़ेगा तथा भविष्य में प्रशिक्षण की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलेगी।
SBI RSETI दंतेवाड़ा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कौशलयुक्त बनाकर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है।
