*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
डॉ. सुनील कुमार ‘चम्पारणी’ को विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में “हिंदी गौरव सम्मान” से नवाजा गया।
विश्व हिंदी परिषद द्वारा दिनांक 30 और 31 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, विज्ञान भवन,नई दिल्ली
में आयोजित की गई। इस अंतरराष्ट्रीय समारोह मे डॉ राजेंद्र
प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से उप कुलसचिव (शिक्षा) से अवकाश प्राप्त,कवि, कई गजल संग्रह एवं कविता संग्रह के रचनाकार,साहित्य सेवी,विश्व हिंदी परिषद मोतीहारी का जिला अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार चंपारणी को विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ विपिन कुमार द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत रत्न अटल “हिंदी,राष्ट्रवाद और सुशासन”से संदर्भित शोध-पत्र/आलेख इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉ चंपारणी ने मजबूती के साथ प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू जी ने किया। सम्मेलन में विश्व हिंदी परिषद केअध्यक्ष, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव,पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व विदेश राज्य मंत्री,फीजी के राजदूत, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद श्री के,सी त्यागी,पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद डॉ संजय पासवान,श्री अजय मिश्र सैनी,पूर्व राज्यमंत्री,बिनोद बंशल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,
संघ संचालक श्री ज्ञानेंदूजी ,जाने माने राजकीय और राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के प्रख्यात प्राध्यापकों, प्रसिद्ध साहित्यकारों, कवियों, हिंदी प्रेमियों,विश्व हिंदी परिषद के विभिन्न राज्यों के जिला अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष,प्रशासनिक अधिकारियों सैकड़ो की संख्या में हिंदी प्रेमियों और करीब 25 देश के प्रतिनिधियों की गरीमामयी उपस्थिति रही।
उक्त समारोह संध्या में एक विश्वस्तरीय कवि सम्मेलन आयोजित की गई जिसमें डॉ सुनील चंपारणी ने हिन्दी पर सारगर्भित कविता और गजल पेश किया और उपस्थित सैकड़ो श्रोताओं की तालियों ने इनका स्वागत और हौंसला अफजाई किया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन सम्मान समारोह आयोजित की गई जिसमें विश्व हिंदी परिषद,भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वधान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में
डॉ चंम्पारणी को हिंदी भाषा साहित्य,संस्कृति एवं राष्ट्रहित के प्रचार प्रसार में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान हेतु अंगवस्त्र के साथ “राष्ट्रीय हिंदी गौरव सम्मान”से नवाजा गया।
उक्त मंच पर डॉ सुनील चम्पारणी ने विश्व हिंदी परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ विपिन कुमार के प्रति आभार प्रकट किया तथा सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित करने में समन्वयक श्री नंदकिशोर शाह एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों ,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तस्वीरें आपके अवलोकनार्थ संप्रेषित है।
रिपोर्ट;अमरजीत सिंह
