दमोह।
जिले के पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द एवं संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पत्रकार भोज का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम 03 नवंबर 2026 को दोपहर 1:30 बजे होटल विनयम, जबलपुर नाका बाईपास, दमोह में आयोजित किया गया। इसमें शहर के समस्त पत्रकार बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस प्रशासन एवं मीडिया के बीच बेहतर संवाद, आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों और पुलिस अधिकारियों को अनौपचारिक वातावरण में विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।
दमोह मध्यप्रदेश से रिपोर्टर राज पाठक की रिपोर्ट
