इकौना श्रावस्ती,
मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाओं का हो रहा है बिक्री।
स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता एवं अधिकारियों के मिलीभगत से इकौना नगर में सैकड़ों मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं धड़ल्ले से बिक रही हैं जैसे डायजीपाम इंजेक्शन, एंजिट टेबलेट, कोरेक्स, क्लोनॉफिट, नेटराबेट आदि। सूत्रों की माने तो कुछ मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के ही मेडिकल स्टोर की दुकान चला रहे हैं।

नकली दवाइयां बेचकर भोली भाली जनता को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे में इकौना नगर के कुछ बुद्धिजीवी वर्ग ने विधायक पंडित राम फेरन पांडे से मांग की है।

इसकी जांच शासन स्तर से कराई जाए ताकि मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयां ना बिके और युवाओं का भविष्य गर्दिश में ना हो। ऐसे मेडिकल स्टोर पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराई जाए।
शिवा जायसवाल
जिला संवाददाता श्रावस्ती।