इकौना श्रावस्ती,
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत (श्रावस्ती) विभाग एवं जिला इकाई श्रावस्ती का पुनर्गठन हुआ। जिसमें विभाग प्रमुख बनाए गए आशुतोष पांडे।
ABVP अवध प्रांत विभाग श्रावस्ती को मजबूती प्रदान करने के लिए विभाग जनपद एवं कुछ नगर इकाइयों का पुनर्गठन किया गया। प्रांत अभ्यास वर्ग हरदोई में निर्णय लेते हुए अंकुर राठौर को पुनः श्रावस्ती का विभाग संगठन मंत्री चयनित किया गया इसी तरह आशुतोष पांडे को विभाग प्रमुख, वंदना सिंह को विभाग छात्रा प्रमुख, आशीष सिंह को विभाग संयोजक, एवं मनीष कसौधन को जिला संयोजक, जे.पी. मिश्रा को जिला सह प्रमुख, राहुल गुप्ता को जिला सह संयोजक, प्रज्वल मिश्रा को जिला सह संयोजक चयनित किया गया।
इस खबर को सुनकर जिले भर के ABVP के कार्यकर्ताओं,विद्यार्थियों एवम शिक्षकों ने समस्त दायित्व धारियों को बधाइयां दी। वही नगर इकाई इकौना में नगर अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी और नगर मंत्री शिवा जायसवाल ने एक सभा के माध्यम से समस्त नवनियुक्त दायित्व धारियों को स्वागत एवं मिठाईयां खिलाकर बधाइयां दी।
शिवा जायसवाल
जिला संवाददाता श्रावस्ती।